New Business Idea: अगर आप महिला हैं और कोई बिजनेस करने का सोच रही हैं। लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें तो आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके अंदर आपके पास बस कुछ महिलाओं का समूह होना चाहिए। इसके बाद आप आसानी से उस बिजनेस से हर महीने अच्छे पैसे कमा सकती हो। आइए जानते हैं कि कौन सा है वो बिजनेस।
New Business Idea
आज हम आपको जिस बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम है स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) स्वयं सहायता समूह एक तरह से महिलाओं का समूह होता है। जिसके अंदर कुछ महिलाएं मिलकर काम करती हैं। आपको इसके अंदर सबसे पहला काम ये करना है कि आपको अपने आसपास की कुछ महिलाअेां को जोड़कर एक समूह बना लेना है। इसमें आप केवल उन महिलाओं को रखिए जो कि काम करने की इच्छुक हों।
ये भी पढ़ें: जो करेगा शुरू बनेगी उसकी किस्मत, चाहिए तो बस घर का 1 कमरा
इन चीजों की लीजिए ट्रेनिंग
इसके बाद जब आप स्वयं सहायता समूह बना लेंगी तो आपको सरकारी विभागों से संपर्क करना होगा। क्योंकि वहां स्वयं सहायता समूह के लिए फ्री में ट्रेनिंग (Free Training) की व्यवस्था की जाती है। जिसके लिए आपको सभी महिलाओं के कागजात वहां पर जमा करवाने होंगे। इसके अंदर आपको शुरुआत में अगरबत्ती और मोमबत्ती की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। क्योंकि ये दोनो ही चीजें इस तरह की हैं जो कि काफी आसानी से अपने घर पर बनाई जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 1 मोटरसाइकिल से बवाल बिजनेस, रोजाना कमा लेंगे 700 मुनाफा
अपने घर से कीजिए शुरुआत
इसके बाद आपको इस New Business Idea की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए। जहां पर सभी महिलाएं आसानी से बैठ सकें और काम कर सकें। क्योंकि इसके लिए कुछ सामान भी चाहिए होगा। इसलिए शुरुआत में सभी महिलाएं मिलकर पैसे जोड़कर सारा सामान खरीद लें। जिसके अंदर आपको कच्चा मोम और अगरबत्ती का सामान चाहिए होगा।
इन सब सामान को खरीदने के लिए आपको लगभग 50 हजार रुपए चाहिए होंगे। क्योंकि मोम को गलाने और उसे आकार देने के लिए एक मशीन आती है। साथ ही इसके बाद आपको चीजों को पैक करने के लिए पैकेट खरीदना होगा। जिनके अंदर आप चीजों को पैक कर सकते हो।
ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 मामूली प्लांट से बम्पर आमदनी, कम खर्च में हो जाएगा शुरू
इस तरह से करें मार्केटिंग
अपने इस अगरबत्ती और मोमबत्ती के बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आपको मार्केटिंग करनी बेहद ही जरूरी है। जिससे आपका सामान बाजार में आसानी से बिक सके। इसके लिए आपको अपने आसपास के होटलों और अन्य दुकानों पर जाकर बातचीत करनी होगी। साथ ही सोशल मीडिया (Social Media) पर भी अपने काम का प्रचार करना होगा। जिससे आप लोगों से सीधे जुड़ सकें। खास बात ये है कि आपको शुरुआत में अपने रेट दूसरों से कम रखने होंगे। जिससे लोग आपकी चीजों को खरीदें।
यह भी पढ़ें: किसी और के होटल से 1 लाख कमाई, स्टार्टअप जैसा काम, सुपरफास्ट तरक्की
सभी को होगा अच्छा मुनाफा
अगर आपका ये बिजनेस अच्छा चलता है तो आपके स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाअेां को अच्छा मुनाफा हो सकता है। क्योंकि आज के समय में मोमबत्ती और अगरबत्ती एक ऐसी चीज है जो कि हर जगह काफी ज्यादा मांग में रहती है। इसलिए आप चाहे कहीं पर भी रहते हों। अगर आप इस बिजनेस में उतरते हैं तो कम खर्च में आप इससे अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हो।
क्योंकि आप इस New Business Idea को स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर करेंगे। इसलिए हर महीने इस बिजनेस के अंदर आपको जो भी मुनाफा हो उसे सभी के साथ मिलकर बांट लीजिए। जिससे आपके समूह की हर सदस्य खुश रहे। ग्रामीण इलाकों में काफी सारी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं।