Success Story: बचपन झुग्गियों में बीता, आज दुबई में करता है बिजनेस, हर दिन करोड़ों में कमाई

Telegram Group Join Now

Business Success Story: हमारे देश में काफी सारे ऐसे लोग हैं जो कि आज के समय में विदेशी जमीन पर जाकर अच्छा काम कर रहे हैं। उनकी मेहनत की वजह से आज ना सिर्फ विदेशी जमीन पर भारत का डंका बज रहा है, बल्कि आज वो भारत के काफी अमीर लोगों में भी गिने जा रहे हैं। आइए आज भी हम आपको एक ऐसे ही इंसान की कहानी बताते हैं। जिसने विदेशी जमीन पर भारत का झंडा बुलंद किया है।

Business Success Story

अगर हम उस इंसान की बात करें तो उस इंसान का नाम है रिजवान साजन। रिजवान साजन वैसे तो मुंबई के रहने वाले हैं। लेकिन इस समय उनको पूरा देश अपना ही मानता है। रिजवान का बचपन में मुंबई शहर की झुग्गी में बीता था।

वो बचपन में झुग्गी में रहकर यही सोचा करते थे कि क्या कभी उनका परिवार आगे निकल पाएगा। लेकिन आज उनका ये सपना हकीकत में बदल गया है। क्योंकि आज वो दुबई के काफी अमीर लोगों में गिने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: इस लड़की को देखो, टाउन की जगह यहां किया बिजनेस, अब घूमती है BMW में

दुबई जाकर खड़ी कर दी अपनी कंपनी

रिजवान बताते हैं कि बचपन में वो काम के लिए काफी परेशान रहा करते थे। ऐसे में एक बार उन्हें दुबई जाने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने वहां पर कुछ समय तक काम किया। इसके बाद वहां पर अपनी एक डेन्यूब ग्रुप के नाम से कंपनी बना ली। शुरुआत में ये कंपनी केवल घर निर्माण में लगने वाली सामग्री बनाती थी। जिसकी सप्लाई वो दुबई में किया करते थे।

लेकिन आज के समय में ये कंपनी घर में रोजाना प्रयोग होने वाली चीजें और किचन में प्रयोग होने वाली चीजों को भी बनाती है। आज के समय मे इनकी कंपनी का सामान दुबई के अलावा सऊदी अरब, भारत और अन्य देशों में भी बिक रहा है। जिससे आज इनकी काफी बड़ी पहचान बन चुकी है।

ये भी पढ़ें: लोगों की इस मज़बूरी से बंपर कमाई, गांव या शहर कहीं से भी करें शुरू

आज हैं भारत के सबसे अमीर लोगों में से एक

रिजवान साजन एक समय में भले झुग्गी झोपड़ी में रहा करते थे। लेकिन आज वो भारत के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आज के समय में 20 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा की संपत्ति है। जो कि उन्होंने केवल अपनी कमाई से दम से बनाई थी। क्योंकि उन्होंने दुबई में कड़ी मेहनत की थी। कई बार सुनने में ये भी आया है कि वो रोजाना वो 32 करोड़ रुपए कमाते हैं। हालांकि, इस बात की सच्चाई की हम पुष्टि नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें: जर्जर हालत, पॉकेट में 0 रुपये, फिर भी बना दिया ₹90 करोड़ का स्टार्टअप

आज के युवाओं के लिए बने मिसाल

रिजवान साजन आज के समय में भारत के युवाओं के लिए मिसाल बन गए हैं। क्योंकि उनके पास पहले से कुछ भी नहीं था। उनकी जीवन में हर चीज आज उनके ही द्वारा बनाई गई है।

साथ ही आज उनके काम से ना सिर्फ वो अमीर हैं, बल्कि भारत देश को भी दुनिया में एक अलग पहचान दिला रहे हैं। क्योंकि आज वो भारत ही नहीं दुनिया के अमीर लोगों में उनकी अलग पहचान है। आज के काफी सारे युवा उनके Business Success Story को देखकर प्रेरणा ले सकते हैं।

Leave a Comment