Successful Business Idea: बिजनेस करना अपने में काफी कठिन काम होता है। लेकिन अगर सोच समझकर बिजनेस किया जाए तो आप उससे अच्छी कमाई कर सकते हो। आज भी हम आपको जिस महिला की कहानी बताने जा रहे हैं वो कुछ इसी तरह की जुड़ी हुई है। क्योंकि वो महिला महज 9 वीं पास है। लेकिन वो जो काम कर रही है उससे बड़े बड़े लोग सोच में पड़ जाएं।
Successful Business Idea
आज हम आपको गीता देवी की कहानी बताने जा रहे हैं जो कि सुल्तानपुर की रहने वाली है। गीता वैसे तो महज आठवीं पास हैं। लेकिन उनके दिमाग और विचार को देखकर आप कतई नहीं कह सकते हो कि वो महज आठवीं पास हैं। गीता आज के समय में महिला समूह से जुड़ी हैं। महिला समूह से जुड़कर ही उन्होंने अपने बिजनेस वाले दिमाग को आगे बढ़ाने का काम किया था। जिससे आज वो अच्छी कमाई कर रही हैं।
यह भी जानें: हर हाल में सफल होने वाला नया बिजनेस, सरकारी पैसा लें और मजे से करें शुरू
इस बिजनेस से जुड़ी हैं गीता देवी
गीता आज के समय में अपने घर के अंदर ही बिजनेस कर रही हैं। जिसमें वो साबुन बनाने का काम करती हैं। गीता नीम, एलोवेरा, तुलसी और अन्य चीजों का साबुन बनाती हैं। जिससे उनकी अच्छी आमदनी होती है।
क्योंकि आज के समय में बाजार में केमिकल वाले बहुत सारे साबुन आते हैं। लेकिन उनसे तरह तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए काफी सारे लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में वो जैविक और प्राकृतिक चीजों से बने साबुन के साथ जाना पसंद करते हैं।
जरूर पढ़ें: ज्यादा पैसे नहीं है तो ये शुरू करें, महीने में ₹35000 तक पैसे कमाएं
इस तरह से सीखा काम
गीता देवी ने साबुन बनाने का काम महिला समूह से जुड़कर सीखा था। जिस दौरान वो लगातार साबुन बनाने का तरीका सीखती गई। इसके बाद उन्होंने खुद से कच्चे माल का जुगाड़ किया। इसके बाद उन्होंने अपनी एक टीम बनाई। जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर काम शुरू किया। अब वो अपनी टीम के साथ मिलकर कई प्रकार के साबुन बनाती हैं। जिसके बाद वो इस साबुन को बाजार में सप्लाई कर देती हैं।
यह भी जानें: यह छोटकू सा पेड़ बनाएगा जिंदगी, घर बैठे सिर्फ ₹5000 में करें शुरू
इन जगहों पर रहती है मांग
इस तरह के नेचुरल साबुन की मांग आमतौर पर हर जगह पर होती है। लेकिन मेडिकल स्टोर और किराना स्टोर पर सबसे ज्यादा मांग रहती है। इसलिए गीता आज के समय में ऐसे लोगों के साथ लिंक बनाकर रखती हैं। जिससे वो अपने साबुन की बिक्री बढ़ा सकें। अब उनके पास एक नेटवर्क है। जिसकी मदद से वो अपने बनाए हुए साबुन को सप्लाई करती हैं। जहां से उन्हें आमदनी होती है। खास बात ये है कि यह एक ऐसा बिजनेस है जिसकी मांग पूरे 12 महीने बनी रहती है।
जरूर पढ़ें: अब भटकना बंद, यह स्टाइलिश प्रोडक्ट बेचकर कमाएं ₹40 हजार महीना
हर साल होती है अच्छी कमाई
गीता देवी की आज के समय में हर साल इस Successful Business Idea से अच्छी कमाई हो जाती है। क्योंकि उनके बनाए साबुन की हर जगह अच्छी मांग रहती है। इसलिए उनकी इस बिजनेस से हर साल अच्छी कमाई हो जाती है। वो अपने इस बिजनेस से जितना पैसा कमाती हैं उससे अपने घर का खर्च भी चलाती हैं। साथ ही अपनी टीम को भी इस काम से पैसा देती हैं।