Successful Business Idea: मुंबई की तंग गलियों में फुटपाथ पर किताबें बेचने वाला एक साधारण लड़का आज हर रोज 30 करोड़ रुपये कमा रहा है। यह कहानी है उस शख्स की, जिसने अपनी मेहनत, हुनर और आत्मविश्वास के दम पर संघर्ष से सफलता तक का सफर तय किया।
कभी फुटपाथ पर अपनी आजीविका चलाने वाला यह व्यक्ति आज अरबों की कंपनी का मालिक है। उसकी यह यात्रा हर युवा के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखता है। जानिए कैसे इस शख्स ने अपनी मेहनत और जज्बे से इतिहास रच दिया। आइए जानते हैं उनकी कहानी।
Successful Business Idea
रिजवान साजन का जन्म मुंबई के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। जिंदगी में मुश्किलें तब बढ़ीं जब उनके पिता का निधन हो गया। कम उम्र में ही परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। हालात ऐसे थे कि पढ़ाई छोड़कर उन्हें काम करना पड़ा। अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए उन्होंने फुटपाथ पर किताबें बेचना शुरू किया।
रिजवान कहते हैं, “मुंबई की गलियों में बिताए संघर्ष के दिन मुझे कभी नहीं भूलते। वे दिन मेरी असली सीख थे।”
यह भी पढ़ें: घर से चलने वाला बिजनेस शुरू करके मासिक ₹1 लाख कमाएं
मुंबई से कुवैत और फिर दुबई
पिता की मौत के बाद परिवार की स्थिति और बिगड़ गई, जिसके चलते 1981 में रिजवान बेहतर नौकरी की तलाश में कुवैत चले गए।
वहां उन्होंने एक कंपनी में ट्रेनी सेल्समैन के तौर पर काम शुरू किया। उनका काम कठिन था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और कौशल से हर चुनौती को अवसर में बदल दिया।
कुछ वर्षों बाद कुवैत में राजनीतिक स्थिति खराब हो गई, और उन्हें कुवैत छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने दुबई जाने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें: वन टाइम ₹5 लाख देकर SBI के साथ बिजनेस, अपने गांव से ही कमा लेंगे ₹70000 महीना
कर दिया डेन्यूब ग्रुप की स्थापना
1993 में दुबई पहुंचने के बाद, रिजवान ने अपनी कंपनी डेन्यूब ग्रुप की नींव रखी। शुरुआत में यह कंपनी Construction Materials का व्यापार करती थी। धीरे-धीरे कंपनी ने Home Decor और Real Estate Development जैसे क्षेत्रों में भी कदम रखा।
आज डेन्यूब ग्रुप 1 अरब डॉलर का बिजनेस Venture है, और सऊदी अरब, ओमान, कतर, बहरीन और भारत समेत कई देशों में इसका कारोबार फैला हुआ है।
यह भी पढ़ें: साधारण सी आर्गेनिक खेती से ₹15 करोड़ इनकम, गज़ब कर रहा है यह आदमी
हर दिन 30 करोड़ रुपये की आमदनी
रिजवान साजन का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी ताकत है, “बेहतरीन सेल्समैन होना।” इसी हुनर की बदौलत उन्होंने डेन्यूब ग्रुप को सफलता के शिखर पर पहुंचाया।
उनकी कंपनी हर साल 10 बिलियन दिरहम का टर्नओवर करती है, जो रोजाना लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई के बराबर है।
ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 रूम या घर का कोना, बड़े आराम से बनेंगे प्रतिमाह 35 से 45 हजार रुपए
कैसे किया मुंबई से दुबई तक का सफर?
रिजवान साजन का जीवन इस बात का उदाहरण है कि सही सोच, मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। फुटपाथ पर किताबें बेचने वाले इस लड़के ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और हुनर से ही सफलता की इमारत खड़ी होती है।
आज वे दुबई के सबसे अमीर भारतीयों में से एक हैं। उनकी कहानी उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है, जो अपने हालात से हार मानने की बजाय उनसे लड़ना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: केवल 1 ठेला और ये हाई डिमांड चीज, बन्दे ने बना डाली ₹30 लाख की फैक्ट्री
डेन्यूब ग्रुप की उपलब्धियां
डेन्यूब ग्रुप आज Construction और Real Estate के क्षेत्र में दुनिया की प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी के Projects UAE, सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में शानदार इमारत खड़ी कर रहे हैं।
रिजवान का कहना है, “डेन्यूब ग्रुप केवल एक बिजनेस नहीं, बल्कि एक सपना है, जिसे मैंने अपने खून-पसीने से साकार किया है।”