Successful Business Idea: जिन लोगों के अंदर कुछ करने का जुनून होता है वो असल में कभी भी असफल होने से नहीं डरते हैं। क्योंकि उनका हमेशा से मकसद होता है वो कुछ करके ही दम लेंगे। इसलिए आज भी हम आपको एक ऐसे ही युवा चेहरे की कहानी बताने जा रहे हैं। जिसने नौकरी छोड़ने के बाद लोगों की अच्छी चीज देने के लिए 96 बार ट्रायल किए। तब जाकर कहीं वो लोगों को अच्छी चीज दे पाया।
Successful Business Idea
अगर हम उस लड़के की बात करें तो उस लड़के का नाम अमित है। अमित जोधपुर के रहने वाले हैं। अमित ने एमबीए तक की पढ़ाई की है। इसके बाद वो बेकरी की एक फैक्ट्री के अंदर काम करने लगे। वहां पर उनकी पोस्ट मैनेजर की थी। अमित जिस फैक्ट्री के अंदर काम करते थे वो बहुत ही पुराने जमाने की थी।
इसलिए फैक्ट्री मालिक ने कहा कि वो बड़ी बड़ी कंपनियों के अंदर एक बार घूम कर आएं। ताकि उनको समझ आ सके कि वो फैक्ट्री किस तरीके से काम करती हैं। जिससे वो अपनी फैक्ट्री को भी नए जमाने के हिसाब से बना सकें। इसके बाद अमित कई फैक्ट्रियों के दौरे पर निकल गए।
यह भी पढ़ें: इस व्यापार से बदलेगी लाइफ, महीने के अंत में औसतन ₹1.5 लाख इनकम, शुरू करें
मन में आया खुद के बिजनेस का विचार
इसके बाद अमित के दिमाग में विचार आया कि क्यों ना वो अपना Successful Business Idea सोचे और शुरू कर दें। जिससे किसी के नीचे उन्हें काम नहीं करना होगा। इसके बाद उन्होंने कुकीज का बिजनेस शुरू किया। जो कि मोटा अनाज जैसे कि बाजरा, ज्वार और रागी से मिलकर बनती है।
अमित को कुकीज के इस बिजनेस का शुरू में आइडिया नहीं था। इसलिए उन्होंने एक छोटा सा कोर्स किया। ताकि उन्हें सही से जानकारी हो सके कि कुकीज के इस बिजनेस को किस तरह से किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: इस मामूली यंत्र से बंपर कमाई, हर दिन ₹1500 से 2500 इनकम, होगी लाइफ सेट
माता पिता की याद में शुरू किया कंपनी
इसके बाद अमित ने साल 2018 के अंदर अपनी कंपनी शुरू कर दी। जिसका नाम RD’Z’ 1983 उनकी कंपनी के नाम के पीछे भी खास वजह थी। क्योंकि उनके पिता का नाम रमेश था और उनकी माता का नाम दुर्गा था। जबकि उनके माता पिता की शादी साल 1983 के अंदर हुई थी। उन्होंने इन सबको मिलकर ही अपनी कंपनी का नाम रखा।
आज उनकी कंपनी काफी अच्छा काम कर रही है। क्योंकि कुकीज बनाने के लिए उन्होंने 96 ट्रायल किए। जिसके बाद लगातार वो ग्राहकों से फीडबैक लेते गए। जिसके बाद सबसे अच्छा तरीका मिला। जो कि ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आया।
यह भी पढ़ें: बिजनेस को खेल बनाकर 35 राज्यों में कारोबार, सालाना ₹15 लाख का टर्नओवर
20 करोड़ टर्नओवर को बनाया लक्ष्य
आज अमित की कंपनी का 1.5 करोड़ का टर्नओवर है। जबकि उनकी कुकीज इस समय 100 से ज्यादा होटलों में सप्लाई की जाती है। इसके अलावा ऑनलाइन बाजार में इसकी बिक्री होती है।
अब वो जोधपुर शहर के अंदर ही एक फैक्ट्री डालने की सोच रहे हैं। जिसके बाद उनका लक्ष्य रहेगा कि वो साल 2027 के अंदर अपनी कंपनी का का 20 करोड़ का टर्नओवर दिखा सकें। क्योंकि समय के हिसाब से उनकी चीजों की मांग भी बढ़ती जा रही है।
और आने वाले समय में उनका विचार है वो अपने इस Successful Business Idea का विस्तार भी करें। जिससे दूसरे लोगों तक भी उनकी पहुंच बन सके। आज अमित जोधपुर शहर के लिए नजीर बन गए हैं। क्योंकि उन्होंने मैनेजर जैसे पद पर काम होने के बावजूद नौकरी को छोड़कर अपना बिजनेस शुरू किया।