Successful Business Story: उम्र 51 साल, कमाई ₹40 से 55 लाख, गांव में अपने घर पर रहकर

Telegram Group Join Now

Successful Business Story: जिन लोगों के दिमाग में हमेशा बिजनेस ही चलता रहता है वो ना चाहते हुए भी उन जगहों पर भी बिजनेस शुरू कर देते हैं जहां पर कोई बिजनेस की कल्पना तक नहीं कर सकता था। आज भी हम आपको एक ऐसे युवक की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने बिजनेस के नए आयाम खड़े किए हैं। इसलिए आप सभी को उस युवक की कहानी को एक बार जरूर समझना चाहिए। साथ ही अपने जीवन में उस इंसान से कुछ सीख लेनी चाहिए।

Successful Business Story

आज हम आपको जिस इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है धीरेन्‍द्र कुमार देसाई। धीरेन्‍द्र गुजरात के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 1991 में अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वो अपने परिवार के साथ खेती बाड़ी के काम में लग गए। लेकिन परंपरागत खेती के अंदर उनको किसी तरह से फायदा होता नहीं दिखाई दिया। इसलिए वो चाहते थे कि आने वाले समय में इस खेती के पैटर्न को बदल कर कुछ अलग और नया किया जाए।

ये भी पढ़ें: ऑफिस वर्कर की समस्या से बेजोड़ बिजनेस, कमा सकते हैं लाखों में मुनाफा

शुरू की केले की खेती

इसके बाद धीरेन्‍द्र ने केले की खेती शुरू की। इसके लिए उन्होंने अपने आसपास के किसानों से जानकारी जुटाई। इसके बाद से वो लगातार अपने खेतों में केले के पेड़ उगाने लगे, ताकि उन्‍हें अच्‍छी आमदनी हो सके। हालांकि, शुरुआत में धीरेन्‍द्र को इतनी अच्छी जानकारी ना होने के चलते वो केवल 1 एकड़ में 15 टन ही केला उगा पाते थे। जिससे उनकी उनकी आमदनी कम होती थी।

यह भी पढ़ें: थोड़ा हटके सोचकर गांव में 3 से 6 लाख मनाफ़ा, शुरू करें यह उत्पादन

कृषि दौरे से मिली जानकारी

इसके बाद धीरेन्‍द्र को एक बार कृषि दौरा करने का मौका मिला। जिसके अंदर उन्हें जानकारी मिली कि कैसे केले टिश्यू कल्चर विधि से आप आधुनिक खेती कर सकते हो। इसके बाद धीरेन्‍द्र ने नई तकनीक का प्रयोग करना शुरू किया। जिससे उन्हें सिंचाई में काफी मदद मिली। यह एक ऐसी तकनीक है जो कि केवल पौधों की जड़ों में पानी देने का काम करती है। इससे पानी की भी बचत होती है और पौधे भी काफी हरे भरे रहते हैं।

ये भी पढ़ें: कम लागत, कम टेंशन, घर के एक कमरे से बन जाएंगे अमीर

इतनी बढ़ गई पैदावार

नई तकनीक की जानकारी मिलने के बाद धीरेन्‍द्र (Dheerendra) की पैदावार काफी ज्यादा बढ़ गई। पहले जहां उन्हें एक एकड़ में महज 15 टन केला मिलता था। वहीं पर अब उन्हें 35 टन उत्पादन मिलने लगा। इस तरह से जब उनको लाभ हुआ तो उन्होंने अपने खेत में संतरे की खेती भी शुरू कर दी। जिससे उन्हें और ज्यादा फायदा हो सके। फिलहाल वो केले की जी 9 किस्म की खेती करते हैं।

यह भी पढ़ें: साल 2021 में किया शुरू, 32 वर्ष की महिला की अब 2 लाख महीना आमदनी

अन्य किसानों की भी करते हैं मदद

धीरेन्‍द्र ने जब खेती में खुद तरक्की तो उनके दिमाग में विचार आया कि क्यों ना अब दूसरे किसानों की भी मदद की जाए। इसके बाद उन्होंने एक को को ऑरपोरिटव सोसाइटी (Co Oprative Society) बनाई। जिससे दूसरे किसानों को अच्छी जानकारी और मदद मिल सके। साथ ही जिन किसानों ने अभी केवल शुरुआत की है उन्हें उनके काम की अच्छी मार्केटिंग मिल सके।

आज सालाना 50 से 60 लाख कमाई

धीरेन्‍द्र अपने इस काम से आज सालाना 50 से 60 लाख रुपए कमाई होती है। क्योंकि वो अपनी फसल को बाजार में अच्छे दाम पर बेचते हैं। जिससे लगातार उन्हें फायदा होता है। फिलहाल तो उनके गांव में ही एक केले के चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री भी लग गई है। जिससे उनकी फसल भी वहीं बिक जाती है और गांव के लोगों को रोजगार भी मिला हुआ है। वो अन्य किसानों को भी इस तरह से लीक से हटकर खेती करने की सलाह देते हैं।

Leave a Comment