Business Idea: जीवन में आज के समय में बहुत सारी ऐसी महिलाएं हैं जो कि अपने आप काम कर रही हैं और अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। आज भी हम आपको एक ऐसी ही महिला की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने पति की मौत के पास कुछ नया सोचा और उसके ऊपर काम किया। आइए जानते हैं कि कौन है वो महिला और क्या है उसकी कहानी।
Business Idea
अगर हम उस महिला की बात करें तो उस महिला का नाम सुबुही नाज है। सुबुही बनारस की रहने वाली हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन तक अपनी पढ़ाई कर रखी है। वैसे तो उन्हें फैशन और डिजाइनिंग का खूब शौक था। लेकिन आज वो इससे अलग कुछ काम कर रही हैं। सुबुही बताती हैं कि उनकी शादी साल 1994 में हो गई थी।
लेकिन 3 साल बाद ही उनके पति की मौत हो गई। उस समय उनके पास एक बेटा भी था। ऐसे में वो अपने मायके आ गई। जहां पर आकर अपने बेटे का ध्यान रखती और खुद कोई काम की तलाश करती थी। क्योंकि पति की मौत के बाद उनके सामने आर्थिक संकट आ गया था।
यह भी पढ़ें: 64 साल का शख्स, बिजनेस में लगाया विज्ञान का सूत्र, करने लगा लाखों में कमाई
शुरू किया यह बिजनेस
सुबुही को किसी ने जानकारी दी कि क्यों ना मछली पालन का बिजनेस शुरू कर दें। इसके अंदर कमाई भी अच्छी है और उन्हें कहीं दूर जाना भी नहीं होगा।
सुबुही ने इसके बाद सरकारी योजनाओं की जानकारी जुटाई। जिसके अंदर पता चला कि सरकार भी उनकी कुछ मदद कर सकती है। इसके बाद मछली पालन की ट्रेनिंग ली और इस काम को उन्होंने अपने स्तर पर शुरू कर दिया। ताकि वो इस काम को करके कुछ पैसा कमा सकें।
उन्होंने ये Business Idea साल 2022 के अंदर शुरू किया था। देखते ही देखते उनका ये काम काफी तेजी से आगे बढ़ने लगा और आज कई लाख तक पहुंच चुका है।
ये भी पढ़ें: रतन टाटा ट्रस्टेड कंपनी में बन जाएं पार्टनर, बैठे बैठे होगी गज़ब की कमाई
नई तकनीक से करती है मछली पालन
सुबुही बताती हैं कि वो पुरानी तकनीक की बजाय नई तकनीक का प्रयोग करती हैं। जिसके अंदर कम जगह पर भी मछली पालन का काम आसानी से शुरू किया जा सकता है।
आज उनके पास 6 बीघा जमीन है। जिसके अंदर 6 तालाब बने हैं। उन सभी तालाबों के अंदर मछली रखी हैं। वो बताती हैं कि आज के समय में उनके पास सभी तालाबों को मिलकर 1 लाख के करीब मछली रखी हैं। जिससे वो हर महीने अच्छा खासा पैसा कमा लेती हैं।
यह भी पढ़ें: नहीं पड़ेगी प्लांट जाने की जरुरत, मामूली लागत से कमाओ ₹30000 प्रतिमाह
आज हो रही है 3 लाख महीना कमाई
सुबुही बताती हैं कि 2022 में उन्होंने जिस काम को शुरू किया था आज उस काम से उनकी अच्छी खासी कमाई शुरू हो गई। वो मछली पालन के इस काम से हर महीने 3 लाख रुपए कमा लेती हैं। जबकि सालाना 40 लाख रूपए तक कमा लेती हैं। उनका कहना है कि शुरुआत में तो वो खुद बाजार में मछली बेचने जाती थी। लेकिन आज उनके पास खुद से ग्राहक आते हैं।
वो लगातार उन्हें मछली बेचती हैं। जिससे हर महीने उन्हें अच्छी कमाई हो जाती है। खास बात ये है कि ये सब काम उन्होंने महज 2 साल के अंदर शुरू भी किया और इस स्तर पर पहुंचा भी दिया। आज उनके इस Business Idea की बदौलत उन्हें एक अलग पहचान मिल चुकी है।