Successful Business Idea: आपके अंदर भी कोई ना कोई शौक जरूर होगा। लेकिन शायद आपको लगा हो कि भला शौक से क्या हो सकता है। क्योंकि पेट पालने के लिए तो पैसा चाहिए। लेकिन आज हम आपको जो कहानी बताने जा रहे हैं वो शौक से ही जुड़ी है। क्योंकि शौक से बहुत कुछ हो सकता है। शयद यही वजह है कि अपने शौक की बदौलत आज एक महिला हर महीने मोटी कमाई कर रही है।
Successful Business Idea
आज हम आपको जिस महिला की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है सुधारानी (Sudharani)। सुधारानी उड़ीसा की रहने वाली हैं। सुधारानी ने उड़ीसा से ही कॉलेज की पढ़ाई कर रखी है। उस दौरान उनके पिताजी जो भी पैसे देते थे, उनकी मदद से वो घर की सजावट का सारा सामान खरीद लेती थी। जो कि उनके पिताजी को कम ही पसंद आता था। लेकिन उनका शौक था, इसलिए वो मानती भी नहीं थी।
यह भी पढ़ें: महज 10000 की रेंज वाला बिजनेस, होगी एक घंटे में ₹15000 तक कमाई
कॉलेज में निकाला कमाई का जरिया
इसके बाद जब वो कॉलेज के अंतिम वर्ष में पहुंची तो उन्होंने अपने इस शौक से ही कमाई का जरिया निकाल लिया। इसके अंदर वो पापा के पैसों से कुछ सामान खरीदती और उसकी मदद से वो सजावट का सामान तैयार कर देती। इसके बाद वो उस सामान को अपने दोस्तों और परिवार वालों को बेच देती। इस काम से उनकी हर महीने लगभग 1 हजार रुपए तक कमाई हो जाती थी। ऐसे में उनके समझ में आ गया कि अगर इसे वो आगे चलकर और बड़ा करें तो इससे और अच्छी कमाई हो सकती है।
जरूर पढ़ें: जीरो कंपीटिशन, जीरो नुकसान, जानें डिजिटल ज़माने का नया धुरंधर बिजनेस
आज बनाती हैं इको फ्रेंडली समान
सुधारानी आज के समय में काफी सारा इको फ्रेंडली सामान बनाती हैं। जिसके अंदर उनका तरीका आज भी वही पुराना है। वो पहले बाजार से कुछ चीजें खरीदती हैं। इसके बाद वो लगातार उनकी मदद से चाबी के छल्ले, दीवार पर टांगने वाली सजावटी फ्रेम, नकली ज्वेलरी, नेम प्लेट और अन्य चीजों को बनाती हैं। जो कि देखने में भी अच्छी लगती हैं साथ ही दाम में काफी महंगी बिकती हैं। इसके बाद जो चीज जिसको पसंद आती है वो उसे उसी रेट में खरीद लेता है।
यह भी पढ़ें: घर रहते हुए कमाई का जबरदस्त बिजनेस, लागत ना के बराबर
आज बना चुकी हैं अपनी कंपनी
सुधारानी आज के समय में झुनुक क्रॉफ्ट के नाम से अपनी एक कंपनी बना चुकी हैं। जिसे MSME के तहत रजिस्टर भी करवा चुकी हैं। आज वेा जो भी चीजें बनाती हैं उसे इसी कंपनी के नाम से बनती हैं। साथ ही बाजार में वो इसी नाम से बिकती है। अपनी चीजों को वो आज ऑफलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से बेचने का काम करती हैं। जिससे हर महीने उनकी अच्छी कमाई हो जाती है। खास बात ये है कि उनके इस Successful Business Idea में लागत बहुत ही कम आती है।
जरूर पढ़ें: क्या ज़रूरत दूकान की, इस खुराफाती आईडिया से ₹15 लाख का टर्नओवर
सोशल मीडिया के जरिए करती हैं प्रचार
आज सुधारानी केवल काम ही नहीं करते हैं, वो अपने काम का अच्छे से प्रचार भी करती हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। इसके अंदर वो लगातार अपने सामान की पोस्ट डालती रहती हैं। साथ ही जिन लोगों को उनका सामान ऑर्डर करना हो वो उनसे संपर्क कर सकते हैं। जिससे लगातार उनके ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही प्रकार से ग्राहक मिलते रहते हैं। उनके पास एक छोटी सी टीम भी है। जो कि उनके हर काम में पूरी मदद करती है।