Successful Business Story: मामूली इंसान से ऐसे बना उद्यमी, अब करता है ₹6 करोड़ वार्षिक कमाई

Telegram Group Join Now

Successful Business Story: हममें से ज्यादातर लोग समझते हैं कि खेती पुराने जमाने का काम है। इसकी मदद से कभी भी फायदा नहीं कमाया जा सकता है। लेकिन अगर हम सही मायने में देखें तो ऐसा कतई नहीं है। आज भी हमारे देश में काफी सारे ऐसे लोग हैं जो कि खेती की मदद से ही अच्छा पैसा कमा रहे हैं। आज भी हम आपको एक ऐसे इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं। जिसने खेती से कमाल कर दिया है।

Successful Business Story

आज हम आपको जिस इंसान की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम है अमित जैन। अमित मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका घर शिवपुरी जिले के अंदर है। ऐसा नहीं है वो कुछ हटकर कर रहे हें। उनका परिवार पहले से ही बिजनेस से ही जुड़ा है। लेकिन वो उस बिजनेस से हटकर कुछ करने की सोच रखते हैं। जिससे आज उन्हें अच्छा खासा फायदा और दूसरी चीजें भी होती हैं।

यह भी पढ़ें: सिर्फ हाई स्कूल तक पढ़ाई, प्रतिमाह 4 करोड़ कमाई, करता है यह काम

परिवार का पहले से था बिजनेस

अमित जैन बताते हैं कि जब वो छोटे थे तभी से उनका पूरा परिवार ट्रैक्टर और मोटर के बिजनेस से जुड़ा हुआ था। लेकिन उनका मन था कि आने वाले समय में वो कुछ अलग करें, जिससे उनकी आमदनी भी हो और वो दूसरे लोगों से कुछ अलग भी कर सकें। इसके लिए उन्होंने कई सारे काम शुरू भी किए। लेकिन उनको कामयाबी किसी में नहीं मिली।

शुरू की टमाटर की खेती

इसके बाद जब अमित का काम किसी भी सेक्टर में नहीं चला तो उनके दिमाग में विचार आया कि क्यों ना वो टमाटर की खेती शुरू कर दें। क्योंकि टमाटर एक ऐसी फसल है जो कि काफी आसानी से हो भी जाती है और उससे अच्छा फायदा भी कमाया जा सकता है। क्योंकि उनके परिवार के पास पहले से अच्‍छी खासी जमीन मौजूद थी। जिसमें वो टमाटर बो सकते थे।

ये भी पढ़ें: केवल ₹60 हजार की मशीन, पुरे इंडिया में 365 दिन मांग, डेढ़ लाख महीना कमाई

20 बीघा में शुरू की टमाटर की खेती

इसके बाद अमित ने पूरे 20 बीघा के अंदर टमाटर की खेती शुरू की। जो कि उनके परिवार की जमीन थी। यहां पर वो हर सीजन में टमाटर की बुवाई करते हैं। इसके बाद जब टमाटर की फसल खत्म हो जाती है तो उसे उखाड़कर दूसरी फसल बो देते हैं। इससे उन्हें और ज्यादा फायदा हो जाता है। क्योंकि टमाटर की फसल केवल कुछ महीनों में ही तैयार हो जाती है।

नई तकनीक का करते हैं प्रयोग

अमित कहते हैं वो भले ही टमाटर की खेती करते हैं। लेकिन इसमें भी वो तकनीक की मदद लेते हैं। जिसमें वो सबसे पहले ड्रिप इरिगेशन विधि का प्रयोग करते हैं। जिससे कम पानी होने पर भी उनकी फसल को नुकसान नहीं होता है। साथ ही कुछ ऐसे तरीके भी अपनाते हैं जिससे जब भी बारिश आती है तो उनके खेत में पानी नहीं खड़ा होता है। क्योंकि अगर खेत में पानी खड़ा हो जाए तो फसल खराब हो जाती है।

यह भी पढ़ें: नया जमाना और ये बिजनेस, काट छाट के ₹2 लाख महीना कमाई

जैविक खेती से कमाते हैं अच्छा लाभ

अमित बताते हैं कि वो हमेशा जैविक खाद का ही प्रयोग करते हैं। क्योंकि वो चाहते हैं कि उनकी फसल के अंदर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव ना हो। इससे उनके टमाटरों की मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है।

वो बताते हैं कि अगर वो इस फसल में 70 से 80 हजार रुपए लगा देते हैं तो उससे 2 से 3 लाख रुपए तक आराम से कमा लेते हैं। जो कि आज के समय में उनके लिए काफी अच्‍छी बात है। इस तरह से उनके इस Successful Business Story से सालाना टर्न ओवर 7 से 8 करोड़ तक चला जाता है।

Leave a Comment