Women Business Idea: क्या आप सोच सकते हैं कि 40 की उम्र के बाद घर से ही करोड़ों रुपये कमाना संभव है! हरियाणा की एक महिला ने न केवल इसे सच कर दिखाया, बल्कि एक ऐसा उदाहरण पेश किया, जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक है।
बिना किसी खास तकनीकी ज्ञान या बड़े निवेश के, उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और स्मार्ट सोच से यह सफलता हासिल की। यह कहानी न केवल प्रेरणा देती है, बल्कि यह भी सिखाती है कि सही दिशा में कदम बढ़ाकर सपने पूरे किए जा सकते हैं।
Women Business Idea
रेणु सांगवान हरियाणा के झज्जर जिले के खरमाण गांव की निवासी हैं। 2017 में उन्होंने डेयरी फार्मिंग का बिजनेस शुरू किया।
शुरुआत में उनके पास केवल 9 देसी गायें थीं, और सीमित संसाधनों के साथ यह काम किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन रेणु ने अपने बेटे डॉ. विनय सांगवान के साथ मेहनत की और धीरे-धीरे अपने फार्म को एक आधुनिक डेयरी यूनिट में बदल दिया।
ये भी पढ़ें: आधे दिन का काम, घर बैठे टिकाऊ कमाई, 3 स्टेप में करें शुरुआत
9 गायों से 280 गायों तक का सफर
जब रेणु ने शुरुआत की थी, तब उनके पास केवल 9 गायें थीं। उन्होंने इनकी देखभाल और टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया।
धीरे-धीरे उनका फार्म बढ़ता गया और आज इसमें 280 से अधिक गायें हैं। रेणु का फार्म न केवल दूध उत्पादन करता है, बल्कि पशुओं के वीर्य और अन्य प्रजनन उत्पाद भी बेचता है।
विश्वास बना सफलता की चाबी
रेणु सांगवान ने अपनी डेयरी फार्मिंग के लिए साहीवाल, गिर, राठी और थारपारकर जैसी देसी नस्लों को चुना। इन गायों के दूध को औषधीय गुणों और उच्च पोषण के लिए जाना जाता है।
रेणु ने न केवल दूध उत्पादन पर ध्यान दिया बल्कि अपने फार्म से घी, पनीर, बर्फी जैसे Products भी तैयार किए। उनके फार्म का देसी घी आज भारत के साथ-साथ 24 से अधिक देशों में निर्यात किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी का घरेलु आईडिया, महज 2 साल में करने लगे हैं ₹60 लाख कमाई
उत्पादों का विस्तार और ब्रांडिंग
रेणु और उनके बेटे ने अपनी Branding और Marketing पर भी खास ध्यान दिया। गोकुल फार्म श्री कृष्ण गोधाम नाम से चलने वाले उनके इस फार्म के Products की Quality इतनी बेहतरीन है कि आज इन्हें बड़े शहरों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी खरीदा जाता है।
रेणु ने अपने Products की Marketing सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए की, जिससे उनके बिजनेस को जबरदस्त बढ़ावा मिला।
आधुनिक तकनीकों का लिया लाभ
रेणु सांगवान की सफलता में आधुनिक तकनीकों का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने फार्म पर स्वचालित दूध दुहने की मशीन और उन्नत सफाई उपकरण लगाए, जिससे दूध की Quality और उत्पादन क्षमता में सुधार हुआ।
इसके अलावा, उनका फार्म देसी बैलों के वीर्य का उत्पादन और बिक्री भी करता है, जिससे अन्य किसानों को भी फायदा मिलता है। इन तकनीकों की मदद से रेणु ने अपने फार्म को एक आधुनिक डेयरी यूनिट में बदल दिया।
ये भी पढ़ें: धांसू आईडिया और ₹50000 का लोन, अब महिला की कमाई ₹24000 हर महीने
शुरुआत में दिक्कतें, पर हौसला बुलंद
रेणु का यह सफर आसान नहीं था। शुरुआत में संसाधनों की कमी और गायों के स्वास्थ्य प्रबंधन की चुनौतियां उनके सामने थीं। लेकिन रेणु ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने गायों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया।
नियमित टीकाकरण, साफ-सफाई और संतुलित आहार ने उनके फार्म को सफल बनाया। इसके अलावा, रेणु ने अपने फार्म के आसपास के किसानों को भी डेयरी फार्मिंग के लिए प्रेरित किया और उन्हें तकनीकी सहायता दी।
अब है ₹3 करोड़ का कारोबार
रेणु सांगवान की मेहनत और उनकी नीतियां रंग लाई। Financial Year 2023-24 में उनका फार्म ₹3 करोड़ का कारोबार कर चुका है। उनका देसी घी, पनीर और अन्य डेयरी Products की मांग केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹15000 की खर्च से 2 मशीन, हर दिन ₹3500 तक प्रॉफिट, ऐसे करें शुरू
मिल रहा है हर जगह सम्मान
रेणु सांगवान की कहानी उन महिलाओं और किसानों के लिए प्रेरणा है, जो सोचते हैं कि उनके पास संसाधनों की कमी है या उम्र उनका रास्ता रोक सकती है।
रेणु ने यह साबित किया है कि अगर आप सही दृष्टिकोण और समर्पण के साथ काम करें, तो हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। कैसे लगा आपको ये Women Business Idea हमे कमेंट में जरूर बताएं।