Business Idea: जीवन में अगर कुछ करने की इच्छा हो तो उसे हर हाल में कर ही लिया जाता है। क्योंकि जिस इंसान के अंदर जुनून होता है वो कभी रुकता नहीं है। उसे बस अपनी मंजिल ही दिखाई देती है।
आज हम आपको एक पति और पत्नी की कहानी बताने जा रहे हैं। जो वैसे तो दोनों अलग अलग बैकग्राउंड से थे। लेकिन दोनों ने मिलकर जो किया वो हर किसी को जानने लायक है। आइए जानते हैं उनकी कहानी।
Business Idea Started by Couples
अगर हम उन पति पत्नी की बात करें तो ये दोनों ही लोग जयपुर के रहने वाले हैं। जिसमें पति का नाम पुनीत अग्रवाल है जबकि पत्नी का नाम चांदनी गुप्ता है। चांदनी ने जहां 12 साल तक नौकरी की है, तो वहीं पति पुनीत का परिवार पहले से मेटल के काम से जुड़ा था।
ऐसे में वो भी अपने परिवार के इस बिजनेस में हाथ बंटाने लगे। लेकिन दोनों के ही मन में चल रहा था कि आने वाले समय में कुछ अलग किया जाए। ताकि समाज में अलग पहचान बनाई जा सके।
यह भी पढ़ें: धांसू आईडिया और ₹50000 का लोन, अब महिला की कमाई ₹24000 हर महीने
शुरू किया ये स्टार्टटप
इसके बाद दोनों पति पत्नी ने मिलकर एक स्टार्टअप Business Idea शुरू किया जिसका नाम औरम क्राफ्ट्स (Aurum Crafts) रखा। इस स्टार्टअप की शुरुआत साल 2022 के अंदर हुई थी। जिसके अंदर वो लोग हाथ से बनी घर के सजावट की चीजें और रसोई में काम आने वाली चीजों को बेचने का काम करते थे।
खास बात ये है कि दोनों ही लोग जयपुर के रहने वाले थे। ऐसे में जयपुर की हस्तकला की चीजों को तो पूरे देश में पसंद किया जाता रहा है।
इस बिजनेस को शुरू करने से पहले दोनों के दिमाग में यही बात चल रही थी कि ये एक अच्छा बिजनेस तो है ही साथ ही इसके माध्यम से वो देश की हस्तकला की चीजों को भी सहेज सकते हैं। साथ ही ऐसे कारीगरों को एक तरह से रोजगार भी दे सकते हें।
ये भी पढ़ें: बीएड के बाद नाकामी, स्टार्ट कर दिया यह चतुर बिजनेस, अब घर बैठे ₹2-4 लाख कमाई
बड़ी आमदनी दे रहा हैं इनका बिजनेस
दोनों ही पति पत्नी का ये स्टार्टअप काफी आगे जा चुका है। जो कि लोग इस समय अपनी पुरानी परंपराओं को जिंदा रखना चाहते हैं वो इनकी बनी चीजों को जरूर खरीदते हैं। क्योंकि इनकी हर चीज के अंदर परंपरा की झलक दिखाई देती है। जो कि एक अच्छी बात है। आज के समय में इनकी परंपरा वाली इन्हीं चीजों को बेचकर हर महीने 5 लाख की कमाई होती है। जो कि समय के हिसाब से बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें: लड़की ने छोड़ दिया बैंक जॉब, खुद के स्टार्टअप से अब ₹2 करोड़ कमाई
कारोबार को नई ऊंचाई पर पहुंचाना है लक्ष्य
इन दोनों पति पत्नी को अपने Business Idea को लेकर कहना है कि वो चाहते हैं कि आने वाले समय में और भी चीजों का निर्माण करें। ताकि उनके इस स्टार्टअप से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सकें। इसके लिए वो जयपुर में कई सारे कारीगर रखेंगे जो कि हाथ से रसोई और सजावट की चीजों को बना सकें। जिसके बाद लोग उन चीजों को खरीद सकें। जिससे इनका ये स्टार्टअप और ज्यादा तेजी से आगे बढ़ सके।